Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- मोहनिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-हेरोइन और शराब के साथ चार गिरफ्तार
- मोहनियां में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 27 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
कृषि एवं अनुषंगी प्रक्षेत्र में कार्यरत प्रतिनिधियों, किसान उत्पादक संगठनों, कृषको, पशुपालको, गन्ना उत्पादकों, मत्स्य पालकों, सहकारिता एवं बागवानी मिशन से जुड़े प्रतिनिधियों से कई सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिन पर वित्त विभाग समीक्षा उपरांत आवश्यक निर्णय लेगा, वही मक्का उत्पादन से जुड़े किसानों ने मक्का के व्यवसायिक उपयोग के लिए स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न की प्रोसेसिंग इकाई की स्थापना तथा मक्का की फसल के समुचित भंडारण, रखरखाव की व्यवस्था के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के सुझाव सरकार को दिए हैं।
- NEET UG पुनर्परीक्षा में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा, 30 गिरफ्तार; डमी अभ्यर्थियों और बायोमेट्रिक कर्मियों का गठजोड़ बेनकाब
- गोद में बदला गया शिशु, परिवार में हड़कंप; लड़का जन्मा, लेकिन सौंप दी गई लड़की
केला उत्पादन से जुड़े किसानों ने केला के अवशेष जैसे केला के पत्ते, केला के छिलके आदि पर आधारित उद्यम लगाने इसके व्यवसायिक उपयोग वर्मी कंपोस्ट बनाने इत्यादि के लिए प्रशिक्षण एवं अन्य कदम उठाने के सुझाव दिए हैं, किसानों ने जैविक बीज प्रोसेसिंग प्लांट लगाने जैविक एवं अजैविक उत्पादन का दर निर्धारित करने के साथ-साथ जैविक फसलों की मार्केटिंग सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव देते हुए इसे पूरा करने की मांग सरकार से की है।
- पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप
बागवानी मिशन से जुड़े किसानों ने बिहार में लीची, आम इत्यादि फलों के निर्यात सुविधा फलों की ग्रेडिंग, पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज की सुविधा एवं पल्प आधारित उद्योग लगाने का सुझाव सरकार को दिए हैं, नवादा, गया, नालंदा जिले के पान उत्पादक किसानों ने बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर की पान मंडी की व्यवस्था करने, इसके लिए प्रशिक्षण देने तथा उद्यानिक फसलों के प्रोत्साहन योजनाओं में इसे शामिल करने की आवश्यकता बताई।
- अररिया से अमित शाह का बड़ा ऐलान: भारत-नेपाल सीमा के 10 किमी दायरे में अतिक्रमण हटेगा, घुसपैठ पर सख्त एक्शन प्लान तैयार
- प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत
उप मुख्यमंत्री का कहना है कि किसानों एवं अनुषंगी प्रक्षेत्र में कार्य कर रहे प्रतिनिधियों ने विगत वर्षों में बेहतर काम किया है, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रोत्साहन कार्यक्रमों को संचालित किया है, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य के किसान की बेहतरी और फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए कृषि रोड मैप के माध्यम से दुरगामी निर्णय लिए गए, जिसके अच्छे परिणाम मिले हैं।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

