Home बेगूसराय असामाजिक तत्वों ने मूर्ति विसर्जन के दौरान किया हमला, मचा भगदड़ की...

असामाजिक तत्वों ने मूर्ति विसर्जन के दौरान किया हमला, मचा भगदड़ की स्थिति

Bihar: बेगूसराय जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों के द्वारा विसर्जन में शामिल लोगों पर हमला किए  जाने का मामला सामने आया है। जिसके कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के द्वारा जमकर लाठी बरसाया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News दरसल यह मामला परिहार थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मूर्ति विसर्जन चल रहा था। उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा हमला कर दिया गया। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट शुरू हो गई। हंगामा देखकर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। जिसके बाद माहौल नियंत्रित हो पाया।

जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य अमित सिंह ने बताया है कि पूजा समिति के लोगों द्वारा माता का मूर्ति विसर्जन हो रहा था तभी रास्ते के पास 8 से 7 की संख्या में अपराधी पहुंचे और सभी लोगों पर हमला कर दिया। सभी लोग अपराधी प्रवृत्ति के थे।

 

 

 

Exit mobile version