Home अरवल अरवल में लाखों की संपत्ति पति के नाम नहीं करने पर पत्नी...

अरवल में लाखों की संपत्ति पति के नाम नहीं करने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या

ns news

Bihar: अरवल में पत्नी ने मायके और ननिहाल से मिली लाखों की संपत्ति पति के नाम नहीं की तो पति के द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई इतना ही नहीं ट्रॉली बैग में उसके शव को रखकर 35 किलोमीटर दूर फेंक दिया, करपी थाना क्षेत्र के रामगढ़ माली गांव के बधार में बुधवार की रात ट्रॉली बैग में महिला का शव मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ns news

गुरुवार की सुबह मृतका की पहचान सावित्री देवी के रूप में की गई महिला का ससुराल कलेर के बुलाकी बीघा गांव में है जबकि मायका मधुश्रवा मठिया में है, पुलिस के अनुसार शादी के बाद पति मिहिर कुमार के साथ संपत्ति को लेकर सावित्री का विवाद चल रहा था, मृतका के ममेरे भाई राजनंदन ने पुलिस को बताया कि मिहिर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सावित्री के हत्या की है वह अरवल ब्लॉक में रोजगार सेवक है, मृतका के ममेरे भाई के बयान पर पुलिस ने मिहिर समेत अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

‌जानकारी के अनुसार मृतका के पिता बोकारो में नौकरी करते थे वह पिता की इकलौती संतान थी बोकारो में ही पिता ने उसके नाम पर जमीन खरीदी थी इकलौती संतान होने कारण बैंक बैलेंस भी था, पति बैंक में जमा राशि को निकाल कर देने का दबाव बनाता था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

ग्रामीणों के अनुसार दोनों बैदराबाद में मकान बनाकर रहते थे उनका एक 10 साल का पुत्र भी है, बताया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को 35 किलोमीटर दूर ले जाकर पति जलाने की तैयारी कर रहा था तभी ग्रामीण बाइक की लाइट देख पहुंचे जिसके बाद पति शव को ट्रॉली बैग भी छोड़ कर भाग गया उसके साथ कई सहयोगी भी थे।

Exit mobile version