Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला
अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, लेकिन एक अभ्यर्थी कमलेश कुमार का आवेदन अपूर्ण होने के कारण रद्द कर दिया गया। इसके बाद अब मैदान में दो प्रत्याशी ही रह गए हैं—अजय कुमार श्रीवास्तव (चुनाव चिन्ह: मोतियों की माला)
रत्नाकर सिंह (चुनाव चिन्ह: ब्लैक बोर्ड)।
सदस्य पद के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में
सदस्य पद के लिए कुल 15 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें विभिन्न वर्गों से उम्मीदवार शामिल हैं:
सामान्य वर्ग: आरती तिवारी, इंदू कुमारी, निरंजन चौबे, ममता देवी, रामलखन बिंद, शिवम तिवारी
पिछड़ा वर्ग: जंग बहादुर यादव, सुरेंद्र कुमार, तेतरा देवी
अति पिछड़ा वर्ग: प्रमोद कुमार, मनीष कुमार, फूला देवी
अनुसूचित जाति/जनजाति: झारखंडी धोबी, मराछी देवी, नंदिनी देवी
मतदान और मतगणना एक ही दिन
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शुभम प्रकाश ने बताया कि 11 अप्रैल को अमांव गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद मतपेटियों को सुरक्षित वज्रगृह में रखा जाएगा और उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब सभी उम्मीदवारों की नजर 11 अप्रैल पर टिकी है, जब जनता अपने मत से अगला नेतृत्व तय करेगी।