Home सीतामढ़ी अपराधियों ने JDU महिला जिलाध्यक्ष को पिटा एवं चप्पल की माला पहना...

अपराधियों ने JDU महिला जिलाध्यक्ष को पिटा एवं चप्पल की माला पहना सड़क पर घुमाया

सीतामढ़ी जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष

Bihar: सीतामढ़ी जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बेखौफ अपराधियों के द्वारा JDU की महिला जिलाध्यक्ष की बेरहमी से पिटाई कर चप्पल की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया गया। दरसल यह घटना भारत-नेपाल सीमा पर बैरगनिया नगर पंचायत क्षेत्र की है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsआपको बता दे की महिला सेल की जिलाध्यक्ष कामिनी पटेल की पिटाई सरेआम की गई है। उनको इतना पीटा गया है कि वह बोलने की हालत में नहीं हैं। इलाज के लिए बैरगनिया पीएचसी में ले जाया गया है। इस मामले में अभी तक यह स्पष्ट  नहीं हो पाया है कि JDU महिला जिलाध्यक्ष को आखिर पीटा क्यों गया है। उनके साथ जो स्वजन हैं वे भी कुछ नहीं बता रहे हैं।

महिला सेल के जिलाध्यक्ष की पिटाई के बाद पूरे राजनीतिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सत्तारूढ़ पार्टी के महिला जिलाध्यक्ष के साथ घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमा भी सकते में है। शिवहर सांसद लवली आनंद का कल बैरगनिया में ही कार्यक्रम आयोजित हुआ था और उसके अगले ही दिन घटना सामने आई है जिससे राजनीतिक हलके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 

Exit mobile version