Homeपटनाअपराधियों ने दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से 19 लाख 36 हजार रुपए लुटा

अपराधियों ने दिनदहाड़े एक्सिस बैंक से 19 लाख 36 हजार रुपए लुटा

Bihar: पटना जिले के बिहटा में एक्सिस बैंक की शाखा से लुटेरों के द्वारा बैंक, ग्राहक व एक फाइनेंश कर्मी को निशाना बना कर कुल 19 लाख 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार  बिहटा- मनेर मुख्य मार्ग पर देवकुली स्थित एक्सिस बैंक में करीब 4 की संख्या में पहुंचे  नकाबपोश अपराधियों ने घुसकर हथियार का भय दिखा कर बैंक के तिजोरो में रखे करीब 17 लाख 50 हज़ार रुपये ले लिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसके साथ ही बैंक के ग्राहक गणेश चौधरी से 41 हजार व एक माईक्रो फाइनेश कर्मी से करीब 1 लाख 45 हजार रुपये कुल करीब 19 लाख 50 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। हथियारबंद अपराधियों ने बैंक के सभी स्टाफ एवं ग्राहकों को एक कमरे में बंद कर दिया था। वहीं पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर लूट को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा सहित स्थानीय थाना के पुलिस ने पहुंचकर क्षेत्र की नाकेबंदी कर अपराधी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों एवं ग्राहकों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी की फुटेज को खगंलना शुरू कर दिया है।

NS News

मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई

NS News

ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज

NS News

सिलौंधा मोड़ पर डंपर ने 9वीं की छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर दो घंटे सड़क जाम

NS News

तीन लाख की लूट और गोलीकांड में मोहनिया से आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

NS News

ड्यूटी प्वाइंट से नदारद मिले पांच यातायात पुलिसकर्मी, एसडीएम ने लिया संज्ञान रोस्टर के मुताबिक 14 कर्मियों की होनी थी तैनाती

NS News

एक बाइक पर निकले तीन दोस्त, नहर में समा गई जिंदगी; बघिनी में तीन मौतों से पसरा मातम

गिरफ्तार आरोपित

पत्तल की दुकान से बिक रही थी प्रतिबंधित ट्रामाडॉल, पुलिस ने दो को दबोचा

NS News

सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत झाड़-फूंक में बीता समय, अस्पताल पहुंचने तक 10 साल की ज्योति ने तोड़ा दम

NS News

टोल प्लाजा पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; तीन गिरफ्तार, बारुन से उन्नाव ले जाए जा रहे थे मवेशी

NS News

चार महीने बाद मायके से ससुराल लौटी नवविवाहिता, बंद मिला दरवाजा; पति के घर के बाहर बैठी धरने पर

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments