Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमानगर मोहल्ला के रहने वाले अवधेश सिंह के पुत्र अमरेंद्र सिंह का गोदरेज का शोरूम सलेमपुर हरिमोहन गली में है। वही रोज की तरह शोरूम को बंद करने के बाद वह अपने साथी एवं पड़ोसी लाल बाबू सिंह के पुत्र शंभू सिंह के साथ घर गए। जंहा से फिर किसी काम से बुलेट से सांढ़ा ढ़ाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सांढ़ा ढ़ाला- उमानगर मुख्य मार्ग पर पुराने बीएसएनल आफिस के समीप बाइक पर सवार दो अपराधियों के द्वारा दोनों व्यक्तियों को सामने से गोली मार दी गई। शंभू सिंह के सिर में एवं अमरेंद्र सिंह के सीने में गोली लगी। जिसके बाद दोनों लोग वही सड़क पर गिर गए। दोनों लोगों को पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जंहा डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी डा. कुमार आशीष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। बताया जाता है कि अमरेंद्र सिंह जमीन के कारोबार से भी जुड़े हुए थे। वे छपरा रोटरी क्लब सहित कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुये थे। एसएसपी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया आपसी रंजिश प्रतीत हो रहा है। वे लोग जमीन के काराेबार से भी जुड़े थे। पुलिस अन्य कई बिंदुओ पर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।