Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पर्वतपुर में पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, पुलिस के द्वारा युवक के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल युवक राकेश कुमार पिता दसी राम ग्राम पर्वतपुर के द्वारा पुलिस को दिए गए अपने बयान में बताया गया है, शनिवार कि शाम अपने घर पर्वतपुर से दूसरा घर जो की नहर से दक्षिण की ओर पर्वतपुर में है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं जा रहे थे उस दौरान सोनू यादव मौके पर पहुंचे और गाली गलौज देते हुए दीवाल में धक्का दे दिए जिसका जब राकेश कुमार के द्वारा विरोध किया गया तो विजयमल यादव, जसवंत यादव दोनों ग्राम पर्वतपुर के निवासी मौके पर पहुंचे और जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगे और गला दबाकर जमीन पर पटक दिया फिर लाठी डंडा से मारपीट करने लगे मारपीट के दौरान मोबाइल छीनकर फेंक दिया गया एवं जेब में रखे गए पैसे भी दोनों लोगों ने निकाल लिया।
शोर की आवाज सुनकर जब लोग जुटने लगे तो तीनों लोग मौके पर से भगा निकले घायल अवस्था में परिजनों के सहयोग से वह चैनपुर थाना पहुंचे जहां से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा बताया गया मारपीट के मामले में युवक के द्वारा दिए गए ब्यान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले में कार्रवाई की जा रही है।
Views: 273