Home मोहनिया अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 1 की मौत,...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 1 की मौत, 2 घायल

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बुधवार को दादर गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि वही दो लोग घायल बताए जा रहे है। मृतक की पहचान कुछिला थाना क्षेत्र के अहिरौली ग्राम निवासी अनिल पांडे के पुत्र रोहित पांडे के रूप में की गई है। जबकि घायलों में चांद थाना क्षेत्र के सिरहिरा ग्राम निवासी चंद्रदेव पांडे के पुत्र मनोज पांडे व मुंबई निवासी शंभू गायकवाड़ के पुत्र सुधाकर गायकवाड़ का नाम शामिल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsघटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित पांडे, मनोज पांडे व सुधाकर गायकवाड़ बुधवार को एक बाइक पर सवार होकर मोहनियां से अहिरौली जा रहे थे। इसी दौरान NH-30 मोहनियां-आरा पथ पर सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर लोहे के डिवाडर से टकरा गई। जिस कारण सिर में गंभीर चोट लगने से रोहित पांडे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मनोज पांडे व सुधाकर गायकवाड़ घायल हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा मोहनियां थाना पुलिस को फोन कर सुचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को अनुमंडल अस्पताल लाई। जहां चिकित्सक ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का इलाज जारी है।

वही घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। स्वजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।  पुलिस ने सदर अस्पताल भभुआ में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया है। वही मोहनियां थाना को दिए आवेदन में मनोज पांडे ने लिखा है कि वे मौसेरे भाई रोहित पांडे व मित्र सुधाकर गायकवाड़ के साथ बाइक पर सवार होकर मोहनियां से अहिरौली जा रहे थे। इसी दौरान दादर के समीप एनएच 30 पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर लोहे के डिवाइडर में टकराकर पलट गई। सिर में गंभीर चोट लगने से रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वे और सुधाकर घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है।

 

 

 

Exit mobile version