Home चैनपुर अंधविश्वास का खौफनाक अंत: ‘भूत-प्रेत’ के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से...

अंधविश्वास का खौफनाक अंत: ‘भूत-प्रेत’ के शक में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, गांव में सनसनी

कैमूर में अंधविश्वास की हत्या: भूत-प्रेत के शक में बुजुर्ग की निर्मम हत्या |

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां भूत-प्रेत के अंधविश्वास में एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
यह दिल दहला देने वाली घटना चैनपुर के बक्सरिया मोहल्ला वार्ड-13 की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय शिवमूरत शर्मा के 62 वर्षीय पुत्र नखडू शर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गांव के ही कुछ लोगों से पहले से भूत-प्रेत को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक की बहू तारा देवी ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी आरोपियों ने उनके घर में घुसकर बकरा मार दिया था, जिसकी शिकायत थाना में की गई थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि रविवार को एक बार फिर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि घुरपत शर्मा, बिगन शर्मा, राजदेव शर्मा सहित कई लोग घर में घुस आए और नखडू शर्मा पर गंडासा और बल्लम से हमला कर दिया।

हमलावर उन्हें घसीटते हुए छत पर ले गए, जहां बेरहमी से वार कर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को छत से नीचे फेंक दिया गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें भभुआ सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। एक युवक ने दावा किया कि पहले उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसमें उसका हाथ टूट गया था। सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

 

Exit mobile version