Home रोहतास शिक्षा मंत्री ने कहा मानसिक गुलामी की ओर ले जा रहा है...

शिक्षा मंत्री ने कहा मानसिक गुलामी की ओर ले जा रहा है मंदिर का रास्ता

Bihar: रोहतास जिले के डेहरी में रविवार को सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में राज्य के शिक्षा मंत्री डा. चंद्रशेखर पहुंचे थे। इस दौरान शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर ने पुनः एक बार धर्म और मंदिर पर विवादित बयान दिया है। रविवार को सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में पहुंच उन्होंने कहा कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी का रास्ता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

साथ ही उन्होंने कहा की स्कूल का रास्ता प्रकाश का रास्ता दिखाता है। सावित्री बाई फुले ने देश में महिलाओं व दलितों के लिए शिक्षा का अलख जगाया था। उनके ही कारण हमारे समाज में दलितों को जगह मिली है और डेहरी विधायक फतेबहादुर ने भी कहा कि मंदिर का रास्ता मानसिक गुलामी का रास्ता होता है। उन्होंने कहा कि एकलव्य का बेटा अंगूठा दान नहीं देगा, जवाब देगा। शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। कहा कि फतेबहादुर के जीभ की कीमत 10 करोड़ लग गई। हम नौकरी बांट रहे हैं। बिहार में एक साल में पांच लाख से अधिक नौकरी दी गई है। गांव-गांव अक्षत पहुंच रहा है। क्या यह आपके बेटे को चपरासी से कलक्टर बनाएगा। निश्चित रूप से कलम कापी और स्कूल ही आपको सिपाही से एसपी बनाएगा। अक्षत देने वालों से बचिए और बाबा आंबेडकर की धारणाओं पर चलिए।

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर साधा निशाना

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ एक्स पर पोस्ट करने के मामले में केस दर्ज

विजय सिन्हा का बड़ा बयान कहा राजद की मानसिकता वाले अधिकारी होंगे चिह्नित और हटाए जाएंगे

पुलिस ने करोड़ों रुपए गबन करने वाले सीएसपी संचालक को हरियाणा के फरीदबाद से किया गिरफ्तार

भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

सनकी आशिक ने प्रेमिका के सर में मारी गोली, रेफर

स्कार्पियो चालक को अपराधियों ने मारी गोली दो गिरफ्तार

टोरलपुर गांव में रिटायर्ड सेना जवान के घर लाखों की डकैती

दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल साल्वर गैंग को पुलिस ने धर दबोचा

भांजे ने मामा की शादी में की हर्ष फायरिंग, 3 जख्मी

वही मौके पर मौजूद राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि सावित्रीबाई ने 19वीं सदी में छुआछूत, सती प्रथा, बाल विवाह और विधवा विवाह जैसी कुरीतियों के विरुद्ध अपने पति के साथ मिलकर काम किया। सावित्रीबाई फुले ने आत्महत्या करने जाती हुई एक विधवा ब्राह्मण महिला काशीबाई की अपने घर में डिलीवरी करा कर उसके बच्चे यशवंत को अपने दत्तक पुत्र के रूप में गोद लिया और पाल पोसकर डाक्टर बनाया। ज्योतिबा फुले की मृत्यु होने पर सावित्रीबाई ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए संकल्प लिया। सावित्री बाई फुले की ही देन है कि आज हमारे समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, राजस्व मंत्री आलोक मेहता, मंत्री अनिता चौधरी, विधायक फतेबहादुर सिंह सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर व संचालन विधायक फतेबहादुर सिंह ने किया। मौके पर जिला पार्षद सीमा सिंह, बुचुल सिंह यादव, राखी रावण, अरुण यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, मुख्य पार्षद शशि कुमारी, राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गुड्डू चंद्रवंशी, कलावती चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे।

भागलपुर व्यवहार न्यायालय के जज ने साली भगाने के आरोप में जीजा को सुनाया अनोखा सजा

बड़े भाई के नशे के लत से परेशान होकर छोटे भाई ने हत्या कर थाने में किया सरेंडर

JDU विधायक गोपाल मंडल के विवादित बयान से राजनीतिक माहौल गरमाया

गोपालपुर में बाढ़ की स्थिति गंभीर, पुलिया खोलने के प्रयास पर ग्रामीणों ने किया विरोध

अपराधियों ने दवा दुकानदार के पुत्र के अपहरण का किया प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को छुड़ाया

बंगलादेश मे हिंदुओं के साथ अत्याचार को लेकर राष्ट्रीय करणी सेना संगठन ने निकाला आक्रोश रैली

भागलपुर में प्रसिद्ध दवा कारोबारी के पुत्र रौनक केडिया की गोली मारकर हत्या

मिट्टी कटाई विवाद को लेकर गोली मार कर युवक की हत्या

मामी के प्यार में पागल भांजे ने अपनी पत्नी को एसिड पिला कर दी हत्या

शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

 

Exit mobile version