Home भागलपुर कॉलेज के हेड क्लर्क की गोली मार हत्या, आरोपित गिरफ्तार

कॉलेज के हेड क्लर्क की गोली मार हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Bihar: भागलपुर जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बीती रात टीएनबी कालेज के तृतीय वर्ग कर्मी प्रभु नारायण मंडल की गोली मार हत्या कर दि गई है। हत्या की सूचना मिलते ही स्वजन से लेकर आस-पास के लोग भी सदर अस्पताल पहुंचे। वही हत्या की सूचना मिलते ही सिटी DSP अजय कुमार चौधरी एवं पुलिस टीम सदर अस्पताल पहुंच मामले की जाँच में जुट गई। हालांकि इस वारदात को टीएनबी कालेज के बगीचे को लेकर 12 लाख बकाए से भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस मामले को लेकर प्रभु नारायण मंडल के दोस्त सत्यम एवं आरोपित के पिता से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपित संजीव झा को भी पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया है। आरोपित संजीव झा लॉ का छात्र है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
वही इस सम्बन्ध में मृतक के भतीजे ने बताया कि प्रभु नारायण मंडल जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी थे। वह सद्भावना कप में महेंद्र सिंह धौनी के साथ क्रिकेट खेल चुके थे। हत्यारोपित संजीव 8 वर्ष पूर्व अरुण मंडल पर गोली चलाने मामले में जेल जा चुका है। उसी समय प्रभु ने संजीव झा की पिटाई भी की थी। वही इस सम्बन्ध में मृतक के दोस्त सत्यम ने बताया की भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद प्रभु अपने क्वार्टर में उसके साथ बातचीत कर रहे थे। तभी पीछे के क्वार्टर में रहने वाला संजीव झा वहां पहुंचा और पिस्टल निकालकर प्रभु के सीने में गोली दाग दी।

जिसके बाद आनन-फानन में मैंने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्यम ने आगे बताया कि “भैया से मिलने पिछले तीन दिन से सरकारी दफ्तर आते थे। संभवतः हत्या का प्लानिंग तीन दिन पहले ही रची जा चुकी थी। मामले में सिटी DSP अजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है।

 

 

 

Exit mobile version