Home शिवहर फांसी के फंदे से झूल नवविवाहिता ने किया आत्महत्या

फांसी के फंदे से झूल नवविवाहिता ने किया आत्महत्या

मृतका की फोटो

Bihar: शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के बंशी पचरा गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा परदेश में रह रहे पति से मोबाइल पर बात करने के दौरान हुए विवाद के बाद नवविवाहिता के द्वारा फांसी लगा आत्महत्या कर लिया गया। अहले सुबह उसके कमरे से पंखे से झूलता शव मिलने के बाद कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची डायल 112 व तरियानी थाने की पुलिस ने मामले की जांच की। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के बंशी पचरा गांव निवासी सन्नी कुमार की पत्नी निक्की कुमारी के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News निक्की का पति सन्नी दिल्ली में काम करता है। थानाध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। बताया कि गुरुवार की रात पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार 6 माह पूर्व बंशी पचरा निवासी रघुवर दास के पुत्र सन्नी कुमार की शादी तरियानी प्रखंड अंतर्गत हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता निवासी विजय दास की पुत्री निक्की कुमारी के साथ हुई थी।

शादी के कुछ समय बाद सन्नी कुमार आजीविका के लिए दिल्ली चला गया। निक्की अपने पति के साथ दिल्ली जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों में मोबाइल पर नोख झोख होती रहती थी। गुरुवार की रात भी उसके पति से मोबाइल पर विवाद हुआ था। घटना के वक्त सन्नी के माता-पिता भी अन्यत्र गए थे। घर पर वह अकेली थी। पड़ोस की युवती ने खिड़की से शव को लटका देखकर डायल 112 व मायका वालों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय।

 

 

Exit mobile version