BIHAR: कैमूर जिले का अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुनिनार से पूरब तेलहार कुंड के छलका के समीप अज्ञात लोगों के द्वारा एक युवक की हत्या करके शव फेंकने का मामला प्रकाश में आया है, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अधौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोड़ी के निवासी गुलाब पासवान के 28 वर्षीय पुत्र जंग बहादुर पासवान उर्फ टिशू पासवान के रूप में की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घरवालों के द्वारा घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि टीशु पासवान गुरुवार की रात 8 बजे के करीब खाना खाकर अपने घर से घर वालों को यह बता कर निकले कि किसी जरूरी काम से वह जा रहे हैं सुबह तक आ जाएंगे, शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे के करीब तेलहार कुंड की तरफ से गुजरने वाले राहगीरों ने एक शव को देखा।
- 352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा
- फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR
जिनके द्वारा आसपास के लोग के लोगों को सूचना दी गई और मौके पर मौजूद कुछ लोगों के द्वारा शव का फोटो खींचकर कुछ लोगों को दिखाया गया, जिसके बाद मृतक युवक की पहचान ग्राम टोड़ी के निवासी के रूप में हुई, जिसके बाद इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई घटना की सूचना पर घर वालों के बीच रोवन पीटन शुरू हो गई, आनन-फानन में लोग घटनास्थल पर पहुंचे इसके साथ ही इसकी सूचना अगर पुलिस को दी गई सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।
- गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
इस घटना से संबंधित जानकारी लेने पर अधौरा अपर थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि मृतक युवक की पहचान टोड़ी के निवासी जंग बहादुर पासवान के रूप में की गई है मगर उक्त युवक यहां पर कैसे पहुंचा और किसके द्वारा हत्या की गई है किन कारणों से हत्या की गई है इसके विषय में अभी कुछ भी खुलासा नहीं हो सका है, घटनास्थल पर से पुलिस को 4 गोली का खोखा युवक के पैकेट से खैनी की डिब्बी, माचिस एवं पास के ही स्कूल के पास मृतक की बाइक बरामद हुई है, शव को कब्जे में लेकर भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है।
- सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, परिजनों ने सरपंच पर लगाया आरोप
- अंधविश्वास की कीमत: सांप को दूध पिलाने गया युवक खुद बना शिकार
वही परिवारों के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मृतक की शादी बीते माह जुलाई में चेनारी थाना क्षेत्र के माहिया गांव में हुई थी, मृतक तीन भाई हैं जिसमें मृतक दूसरे नंबर पर बताया जा रहा है, वही पति की हत्या की खबर सुनकर नवविवाहित मृतक की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

