Home भभुआ NH-19 पर बेकाबू फॉर्च्यूनर का तांडव: दो हादसों के बाद ग्रामीणों ने...

NH-19 पर बेकाबू फॉर्च्यूनर का तांडव: दो हादसों के बाद ग्रामीणों ने घेरा, कार से शराब की लूट

कैमूर NH-19 हादसा: नशे में फॉर्च्यूनर चालक का तांडव, दो को मारी टक्कर, शराब लूटी

मौके पर जुटी भीड़

Bihar: कैमूर (भभुआ), नेशनल हाईवे-19 पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटना नंबर की एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने लगातार दो वाहनों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वाहन बनारस की ओर से आ रहा था और चालक नशे की हालत में था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नशे में चूर कार चालक
नशे में चूर कार चालक

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे पहले कार ने मोहनिया स्थित उपवन होटल के पास एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी, जिससे चालक का हाथ टूट गया। घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद भी कार नहीं रुकी और तेज गति से भागते हुए पटना मोड़ के पास एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। लगातार हो रही घटनाओं से गुस्साए ग्रामीणों ने कार का पीछा कर उसे पटना मोड़ के पास घेर लिया। जैसे ही वाहन रुका, भीड़ ने उसमें रखी शराब की पेटियों पर धावा बोल दिया और बोतलें लूट लीं।

सूचना पर मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश शराब गायब हो चुकी थी। पुलिस को कार से एक बिना ढक्कन की बोतल मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि कार में मौजूद एक व्यक्ति अत्यधिक नशे में पाया गया, जिसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई जा रही है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Exit mobile version