HomeकुदराNH-19 पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक घर में घुसा केबिन में फंसा...

NH-19 पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक घर में घुसा केबिन में फंसा रहा चालक, गैस कटर से काटकर 2 घंटे बाद निकाला गया बाहर

कैमूर में बेकाबू ट्रक घर में घुसा, 2 घंटे रेस्क्यू के बाद चालक को निकाला गया

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की भोर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। एनएच-19 से गुजर रहा गिट्टी लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सर्विस रोड पार करते हुए सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केबिन में फंसे चालक को गैस कटर से काटकर निकलने लोग
केबिन में फंसे चालक को गैस कटर से काटकर निकलने लोग

घटना कुदरा स्थित हनुमान जी मिल के पास सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एनएचएआई टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से ट्रक के केबिन को काटकर घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के भरारी गांव निवासी विकास पांडेय के रूप में हुई है। वह रामकुंवर पांडेय के पुत्र बताए जा रहे हैं। हादसे में चालक का पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

एनएचएआई के पेट्रोलिंग ऑफिसर आलोक सिंह ने बताया कि ट्रक उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहा था और उसमें गिट्टी लदी हुई थी। कुदरा पहुंचने पर ट्रक की दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे मिल के बरामदे में जा घुसा। वहीं कुदरा थाना अध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा देर रात होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया। यदि दिन के समय यह दुर्घटना होती तो सर्विस रोड पर आवाजाही अधिक रहने से कई राहगीर भी इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना के बाद इलाके में ट्रकों की तेज रफ्तार और लापरवाही को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments