Home दुर्गावती NH-19 पर दर्दनाक हादसा: कर्मनाशा पुल से नदी में गिरा ट्रक चालक,...

NH-19 पर दर्दनाक हादसा: कर्मनाशा पुल से नदी में गिरा ट्रक चालक, इलाज के दौरान मौत

कैमूर: NH-19 पर दर्दनाक हादसा, कर्मनाशा नदी में गिरने से ट्रक चालक की मौत

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की जान चली गई। हादसा यूपी-बिहार सीमा पर स्थित खजुरा के समीप कर्मनाशा नदी पुल पर हुआ, जहां पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद युवक पुल से नीचे नदी में जा गिरा। मृतक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के डहला गांव निवासी 27 वर्षीय राजू कुमार, पिता स्वर्गीय जवाहिर मल्लाह, के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राजू पेशे से ट्रक चालक था और उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर अपना वाहन लेकर लौट रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती थाना

बताया जा रहा है कि किसी आवश्यक कार्य से वह कर्मनाशा नदी पुल पर अपने वाहन से नीचे उतरा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह पुल से नीचे कर्मनाशा नदी में जा गिरा। नदी में पानी कम होने के कारण उसका सिर नीचे मौजूद पत्थरों से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी।

परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राजू को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर ले गए। हालांकि उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृत्यु के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। राजू कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक का माहौल है।

 

Exit mobile version