Homeमुंगेर48 घंटे में एक्शन: CM को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से...

48 घंटे में एक्शन: CM को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, अब पुलिस करेगी गहन पूछताछ

CM सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार, अहमदाबाद से पकड़ा गया

Bihar: मुंगेर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंगेर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद जिले के सानंद थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 15 अप्रैल को संग्रामपुर थाना पुलिस को एक ऑडियो क्लिप मिली थी, जिसमें एक व्यक्ति मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दे रहा था। मामला गंभीर होने के कारण तुरंत तकनीकी जांच शुरू की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी

जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने पर आरोपी की पहचान बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के खरौदा गांव निवासी शेखर यादव के रूप में हुई। पहचान होते ही उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। गांव से मिली सुराग, पहुंची पुलिस गुजरात पुलिस टीम जब आरोपी के गांव पहुंची तो परिजनों ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से अहमदाबाद में ट्रक चलाने का काम कर रहा है। इसके बाद संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा के नेतृत्व में टीम गुजरात रवाना हुई।

अहमदाबाद में सानंद थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 14 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति बार-बार उसे फोन कर परेशान कर रहा था। लगातार कॉल से तंग आकर उसने गुस्से में मुख्यमंत्री को धमकी दे दी। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। बेलहर थाना में उसके खिलाफ पहले से ही पारिवारिक विवाद में मारपीट का मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी को मुंगेर लाकर कोर्ट में पेश करेगी और जरूरत पड़ने पर रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ करेगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस मामले में कोई और साजिश तो शामिल नहीं है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments