Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पति द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को उसकी पत्नी भभुआ जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और मायके पक्ष से भी संपर्क किया गया, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। आवेदन में पति ने दावा किया है कि उसकी पत्नी इससे पहले भी तीन बार घर छोड़कर जा चुकी है और इस बार चौथी बार लापता हुई है।
उसने शक के आधार पर अर्जुन कुमार नामक एक व्यक्ति तथा एक महिला पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पति के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और महिला की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।