Home चैनपुर वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन, ट्रक चालकों से अवैध वसूली...

वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन, ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार

कैमूर: ट्रकों से रंगदारी वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में ट्रक चालकों और भारी वाहनों से कथित तौर पर अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करजी गांव निवासी कमलेश तिवारी, पिता कृपा शंकर तिवारी, के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक खरिगांवा-करजी मार्ग से गुजरने वाले ट्रकों और अन्य भारी वाहनों से 100 से 200 रुपये तक की वसूली करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद चैनपुर पुलिस ने मामले का सत्यापन किया और आरोपी की पहचान करते हुए करजी गांव में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उसे चैनपुर थाना लेकर जा रही थी, तभी उसके परिजनों ने विरोध और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद पुलिस ने पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कर आरोपी को थाना पहुंचाया। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी करजी बाजार से गुजरने वाले ट्रकों और अन्य भारी वाहनों से 100 से 200 रुपये की अवैध वसूली कर रहा था। वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच कराने के उपरांत आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

 

Exit mobile version