Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी दौरान उनका भाई अरशद गांव के ही एक युवक के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। उनकी मां ने उसे आवाज देकर घर लौट आने को कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर पास में मौजूद हैदर खान नाराज हो गया और गाली-गलौज करते हुए पुरानी रंजिश का हवाला देकर जान से मारने की धमकी देने लगा। आवेदन के अनुसार, करीब एक माह पहले गांव में मिट्टी ढुलाई के दौरान हैदर खान के ट्रैक्टर की दुर्घटना में परवीन खातून के चाचा के बेटे की जलकर मौत हो गई थी। उस मामले मे पुलिस के समक्ष दिए गए बयान को लेकर हैदर खान पीड़ित परिवार से नाराज था और उसी रंजिश में विवाद शुरू हुआ। पीड़िता का आरोप है कि हैदर खान ने उनकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची परवीन खातून के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें नहर में धक्का दे दिया गया। शोर सुनकर हैदर खान ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया।
आरोप है कि अकरम खान, टीपू खान, सिरजुद्दीन खान, सफकत खान समेत कुल 11 लोगों ने मिलकर दोनों महिलाओं के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि जान बचाने के लिए मां-बेटी घर के अंदर चली गईं, लेकिन आरोपित घर में घुस आए, तोड़फोड़ की और मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन भी छीन ली। घटना के बाद दोनों घायल महिलाएं चैनपुर थाना पहुंचीं, जहां से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज के बाद उन्होंने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।