Homeबिहार28 फरवरी को विधानमंडल में पेश होगा बजट, इस बार 10 प्रतिशत...

28 फरवरी को विधानमंडल में पेश होगा बजट, इस बार 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी

Bihar: बिहार के वित्तीय वर्ष 2022 से 23 के लिए आगामी बजट में करीब 10 फीसद की बढ़ोतरी की तैयारी की गई है, बिहार में राज्य बजट 28 फरवरी को विधानमंडल में पेश किया जाना है, इसके लिए हाल ही में विभागीय अधिकारियों एवं आर्थिक विशेषज्ञों के साथ बैठक भी आयोजित की गई है, बिहार में कोरोना की तीसरी लाल के बावजूद अर्थव्यवस्था की स्थिति ज्यादा प्रभावित नहीं होने, कर्ज लेने की सीमा 4 फ़ीसदी होने और आंतरिक स्रोतों से प्राप्त आय के आधार पर बजट आकार 2.40 लाख करोड़ हो सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बजट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नेशनल हेल्थ मिशन से पिछले वर्ष की तुलना में 1100 करोड़ रुपए अधिक मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसी प्रकार, अन्य मदों में भी राज को केंद्रीय बजट से काफी उम्मीदें हैं, राज्य के पिछले बजट का आकार 2.18 लाख करोड़ था। इसमें 22 से 24 हजार करोड़ की बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है, अर्थात पिछले वर्ष से 10% ज्यादा बजट पेश करने की तैयारी की जा रही है।

[su_posts template=”templates/list-loop.php” posts_per_page=”2″ tax_term=”3″ order=”desc”]

सूत्रों के अनुसार राज्य बजट में इस वर्ष स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और आधी आबादी के विकास से जुड़े मुद्दे पर जोर दिया जाएगा। इसमें महिलाओं के विकास, अस्पतालों के निर्माण, मरीजों की जांच और इलाज की सुविधा में बढ़ोतरी को लेकर छात्राओं के लिए स्कूली शिक्षा और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में सहूलियत, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित अन्य विषय शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

[su_posts template=”templates/list-loop.php” posts_per_page=”2″ tax_term=”49″ order=”desc”]

डिजिटल बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 और उससे ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा व्यवस्था और प्रशिक्षण दिए जाने पर जोर दिया जाएगा, इसके अलावा बिहार बजट पर केंद्र सरकार की गति शक्ति योजना का भी प्रभाव दृष्टिगोचर होगा। इसके आधार पर नई परियोजनाएं भी लेने की तैयारी की जा रही है, इनमें आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विषयों, जैसे- सड़क, बिजली, संचार क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने का प्रावधान शामिल है। पिछले कुछ वर्षों से बिहार के बजट का आकार बढ़ता जा रहा है।

[su_posts template=”templates/list-loop.php” posts_per_page=”2″ tax_term=”84″ order=”desc”]

पिछले कुछ वर्षों के बजट का आकार-

वर्ष                        बजट (लाख करोड़ में)

2017-18               1,60,085

2018-19               1,76,990

2019-20               2,00,501

2020-21               2,11,761

2021-22               2,18,302

[su_posts template=”templates/list-loop.php” posts_per_page=”2″ tax_term=”54″ order=”desc”]

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments