Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नेशनल हेल्थ मिशन से पिछले वर्ष की तुलना में 1100 करोड़ रुपए अधिक मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसी प्रकार, अन्य मदों में भी राज को केंद्रीय बजट से काफी उम्मीदें हैं, राज्य के पिछले बजट का आकार 2.18 लाख करोड़ था। इसमें 22 से 24 हजार करोड़ की बढ़ोतरी की तैयारी की जा रही है, अर्थात पिछले वर्ष से 10% ज्यादा बजट पेश करने की तैयारी की जा रही है।
- कुत्तों के झुंड से घिरे हिरण को ग्रामीणों ने बचाया, वन विभाग ने पहुंचकर कराया रेस्क्यू
- घरेलू कलह ने लिया हिंसक रूप, सास और जेठ पर विवाहिता से मारपीट का आरोप
सूत्रों के अनुसार राज्य बजट में इस वर्ष स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और आधी आबादी के विकास से जुड़े मुद्दे पर जोर दिया जाएगा। इसमें महिलाओं के विकास, अस्पतालों के निर्माण, मरीजों की जांच और इलाज की सुविधा में बढ़ोतरी को लेकर छात्राओं के लिए स्कूली शिक्षा और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में सहूलियत, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित अन्य विषय शामिल किए जाने पर विचार किया जा रहा है।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
डिजिटल बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 और उससे ऊपर की कक्षाओं के विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा व्यवस्था और प्रशिक्षण दिए जाने पर जोर दिया जाएगा, इसके अलावा बिहार बजट पर केंद्र सरकार की गति शक्ति योजना का भी प्रभाव दृष्टिगोचर होगा। इसके आधार पर नई परियोजनाएं भी लेने की तैयारी की जा रही है, इनमें आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े विषयों, जैसे- सड़क, बिजली, संचार क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने का प्रावधान शामिल है। पिछले कुछ वर्षों से बिहार के बजट का आकार बढ़ता जा रहा है।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
पिछले कुछ वर्षों के बजट का आकार-
वर्ष बजट (लाख करोड़ में)
2017-18 1,60,085
2018-19 1,76,990
2019-20 2,00,501
2020-21 2,11,761
2021-22 2,18,302
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

