Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्गावती थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान खान पिता मोनान खान, दीवान रेहान खान पिता स्वर्गीय दीवान तारीख खान, तौसीक खान पिता स्वर्गीय मेराज खान तथा औरंगजेब खान पिता मुमताज खान के रूप में हुई है। सभी आरोपी कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीरबीट गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी साइबर फ्रॉड गतिविधियों में भी संलिप्त रहे हैं। आरोप है कि ये लोग मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों से बड़ी रकम का अवैध ट्रांजेक्शन करवाते थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों की भी जांच कर रही है। दुर्गावती थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच कराई गई, जिसके उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।



