Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गांगोडीह सरैया पुल के समीप चैनपुर पुलिस के द्वारा शराब लेकर आ रहे एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है, गिरफ्तार युवक के पास से दो बड़े गैलन में कुल 22 लीटर महुआ से निर्मित शराब बरामद करते हुए बाइक को भी मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि गांगोडीह सरैया पुल की तरफ से एक शराब तस्कर बाइक पर शराब लेकर आ रहा है सूचना के सत्यापन के लिए तत्काल मौके पर गश्ती दल को भेजा गया।
- गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा
- थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत
जहां पुलिस को देख उक्त बाइक सवार भागने लगा जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया पूछताछ करने के दौरान उक्त युवक के द्वारा अपना नाम रामपति गोंड पिता जगदीश गोंड भभुआ थाना क्षेत्र के ग्राम बेतरी का निवासी बताया उसके मुंह से काफी तेज शराब की महक आ रही थी, जिसे मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया।
- शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: जयमाला के दौरान गिरी छत, दो लोगों की मौत, कई घायल
- सोन नद पार कर रही नाव पलटी 6 महिलाएं लापता, 1 का शव बरामद
स्प्लेंडर बाइक पर दो बड़े गैलन एक 10 लीटर एवं एक 15 लीटर का बांधा हुआ पाया गया, जब उसे खोल कर जांच किया गया उसमें शराब भरे हुए पाए गए, जहां से शराब बरामद करते हुए बाइक को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर चैनपुर थाना लाया गया जहां से सर्वप्रथम उसका मेडिकल जांच करवाया गया।
- हाथियों का आतंक: खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत
- साइबर ठगी का खुलासा: धनी फाइनेंस के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जिसमें अत्यधिक शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई जिसके उपरांत बरामद शराब को आंका गया जो कुल 22 लीटर थे। मामले में गिरफ्तार युवक के ऊपर प्रतिबंधित शराब की तस्करी एवं उपयोग को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, परिजनों ने सरपंच पर लगाया आरोप
- अंधविश्वास की कीमत: सांप को दूध पिलाने गया युवक खुद बना शिकार

