Home बाँका 2 दर्जन शिक्षकों के फर्जी प्रमाण पत्र पर निगरानी ब्यूरो कसेगी नकेल

2 दर्जन शिक्षकों के फर्जी प्रमाण पत्र पर निगरानी ब्यूरो कसेगी नकेल

fake-certificates

Bihar: बांका जिले के फर्जी शिक्षकों पर निगरानी ब्यूरो फिर से फंदा कसने की तैयारी में लग गयी है, पिछले सप्ताह ही बाराहाट प्रखंड के चार फर्जी शिक्षकों पर निगरानी की टीम ने केस दर्ज कराया था, इसके बाद से ही शिक्षा विभाग चारों शिक्षक की सेवा समाप्ति की कार्रवाई में जुट गई है, सेवा समाप्त करने के साथ ही इन शिक्षकों के द्वारा अब तक वेतन मद में उठाव की गई राशि वापस कराई जानी है, वहीं केस दर्ज होने के बाद से ये चारों शिक्षक विद्यालय छोड़कर फरार हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NAYESUBAH

इसके बाद से निगरानी ब्यूरो ने जिले के दो दर्जन शिक्षकों पर अपनी नकेल कसनी शुरू कर दी है, जिनका प्रमाण पत्र बोर्ड और विश्वविद्यालय में जांच में फर्जी पाया गया है, इसकी निगरानी को रिपोर्ट भी मिल चुकी है, निगरानी की करवाई  जिले के चांदर, बेलहर और कटोरिया थाने के शिक्षक शामिल है, इस कार्रवाई की भनक लगते ही फर्जी शिक्षकों में हडकंप मच गया है।

दरअसल 5 वर्ष पूर्व जब हाई कोर्ट ने स्वेच्छा से फर्जी शिक्षकों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया था तब जिले के 101 फर्जी शिक्षकों ने 7 दिनों के अंदर अपना त्यागपत्र जिला स्थापना शाखा में भेज दिया था, इसके बाद 5 साल से निगरानी ब्यूरो लगातार फर्जी शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच कर रही है, अब तक कुल 90 फर्जी शिक्षकों को जिले से पकड़ा जा चुका है।

Exit mobile version