Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

A smuggler has been arrested with one and a half kg of gold from the Shipra Express going from Howrah to Indore on Sunday morning under the local Gaya Junction of Gaya district, the smuggler had hidden one and a half kg of gold in his waist, as soon as he reached Gaya Junction, the DIU The team caught the young man with gold.
- बिहार में अब हर शिक्षक के वेतन की होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
- 98 लाख के संदिग्ध भुगतान की जांच में नया मोड़, DPO और ऑपरेटर से पूछताछ, फर्जी शिक्षिका की आईडी के जरिए सरकारी राशि के भुगतान का आरोप
जानकारी के अनुसार डीआरआई पटना के 4 सदस्यों की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त कार्रवाई की है, आरपीएफ टीम की ओर से प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस के गया में प्लेटफार्म नंबर एक पर समय 1:07 बजे पहुंचने पर सोना जब्त किया गया।
- मुखिया के घर फायरिंग कांड का खुलासा, चारों नामजद आरोपी गिरफ्तार
- कैमूर में मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; तीन की तलाश जारी
ट्रेन के एस 6 कोच में छानबीन की गई, बर्थ संख्या 49 पर यात्रा कर एक व्यक्ति जो दुर्गापुर से मिर्जापुर स्टेशन जा रहे थे, उनकी तलाशी ली गई उनके पास से दो गोल्ड का बिस्किट पाया गया, उनके कमर में बंधा था, गोल्ड बिस्किट का वजन लगभग डेढ़ किलोग्राम बताया गया, सोना विदेशी मूल्क का है वही तस्करी के माध्यम से उसे भारत लाया गया है।
- कटैया गोठ हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत, गुस्से में सड़क पर उतरे ग्रामीण; पुलिस जांच पर टिकी नजर
- सुपौल में प्रशिक्षु महिला सिपाही ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
बरामद गोल्ड बिस्किट का अनुमानित मूल्य 74,16000 रुपए बताया गया, उक्त छापेमारी एवं बरामदगी के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल गया के साथ एक संयुक्त रिपोर्ट बनाई गई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए गोल्ड बिस्किट की तस्करी करने वाले व्यक्ति एवं बरामद गोल्ड की बिस्किट को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए पटना ले जाया गया है।
- भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर तड़के गोलियां चलने से मचा हड़कंप, स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़
- सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई: ट्रंप के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

