Homeचैनपुरहाटा नगर पंचायत बोर्ड बैठक: 16 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी, 15...

हाटा नगर पंचायत बोर्ड बैठक: 16 विकास योजनाओं को मिली मंजूरी, 15 अगस्त समारोह की तैयारियों पर बनी रणनीति

हाटा नगर पंचायत बोर्ड बैठक: 16 विकास योजनाओं को मंजूरी, 15 अगस्त की तैयारियों पर चर्चा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत हाटा के सभागार में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में विकास कार्यों, आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत डिहरी नगर परिषद के दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

बैठक में आगामी 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय ढंग से मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित विकास योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी प्रतीक्षा प्रजापति और अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि नगर पंचायत के विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं। कार्यालय की ओर से कुल 25 विकास योजनाओं के लिए टेंडर जारी किए गए थे, जिनमें कई संवेदकों ने भाग लिया। इनमें से 16 योजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है और अगले 10 से 12 दिनों के भीतर इन पर कार्य शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा तीन राज्य स्तरीय योजनाओं का टेंडर भी पूरा हो चुका है। इन योजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया अंतिम चरण में है और स्वीकृति पत्र प्राप्त होते ही संबंधित एजेंसियों के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बैठक के दौरान डिहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालयों में पदाधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यपालक पदाधिकारी प्रतीक्षा प्रजापति ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन के स्तर पर नपं हाटा कार्यालय में दो सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई है। भविष्य में भी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि अधिकारी और कर्मचारी निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश जायसवाल, कार्यपालक पदाधिकारी प्रतीक्षा प्रजापति, सभी वार्ड पार्षद तथा नगर पंचायत कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments