Home जमुई हरियाणा पुलिस ने जमुई से साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने जमुई से साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

साइबर अपराधियों

Bihar: जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा बाजार से हरियाणा पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान स्थानीय बाजार निवासी सूरज मोदी, पिता बजरंगी मोदी के रूप में की गई है पुलिस के अनुसार उक्त के खिलाफ 2 करोड़ का मामला दर्ज है जानकारी के अनुसार दो करोड़ के मामले में हरियाणा के बदरपुर जिले की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ‌

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साइबर अपराधी

गिरफ्तारी की पुष्टि खुद थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने की है हालांकि इससे संबंधित विस्तृत जानकारी नहीं दी गई लेकिन बताया जा रहा है कि बदरपुर जिले के पुलिस शुक्रवार को खैरा थाना पहुंची थी जिसके बाद खैरा थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया, गिरफ्तारी के खिलाफ 2 करोड़ रुपए का मामला दर्ज है।

आरोपी युवक हरियाणा के बदरपुर बॉर्डर में रहता था वहीं से कई लोगों को साइबर क्राइम के जरिए ठगी का शिकार बनाया इसे गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस थाना पहुंची थी और खैरा पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया बताया जा रहा है कि ठगी के पैसे से साइबर अपराध ने दिल्ली में फ्लैट, जमुई में नई गाड़ी, लखीसराय में 90 लाख रूपए की जमीन अर्जित की थी, पुलिस युवक के अपराधिक इतिहास की भी छानबीन कर रही है फिलहाल हरियाणा पुलिस ट्रांजिट टीम उसे रिमांड पर लेकर अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही है।

Exit mobile version