Home चैनपुर हरसू ब्रह्म धाम में बच्ची के गले से लॉकेट खींच कर भाग...

हरसू ब्रह्म धाम में बच्ची के गले से लॉकेट खींच कर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर बाजार में स्थित हरसू ब्रह्म धाम मंदिर जहां नवरात्रि के दौरान अलग-अलग राज्यों से काफी संख्या में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, वहां सोमवार की दोपहर अपनी बच्ची को मुंडन कराने आए परिवार के लोगों के बीच बच्ची के गले से सोने का लॉकेट छीनकर एक युवक मौके पर से भागने लगा, जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ लिया और जमकर धुलाई कर दी, जिसके बाद इसकी सूचना चैनपुर थाने को दी गई और युवक को थाने के हवाले कर दिया गया है, पकड़ा गया चोर मोहनिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरेज के निवासी जयश्री चौहान बताएं जा रहें हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए महिला इंदु देवी पति राम अवतार तिवारी ग्राम हाटा के निवासी के द्वारा बताया गया यह मनौती उतारने के लिए अपने बच्ची को लेकर हरसू ब्रह्म धाम पहुंची थी, उस दौरान भीड़ का लाभ उठाते हुए एक युवक के द्वारा इनकी बच्ची के गले में पहना गया लॉकेट काट लिया गया, जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा देख लिया गया और दौड़ाते हुए युवक को पकड़ लिया गया, जिसके बाद इसकी सूचना चैनपुर थाने को देकर पकड़े गए युवक को सौंप दिया गया है।

मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी

Bihar: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत स्वास्थ्य केंद्र की छत पर पहुंचा और वहां से नीचे कूदकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब 9 बजे चांद थाना पुलिस अप्राथमिकी संख्या 266/26 के तहत गिरफ्तार पांच आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद लेकर पहुंची थी। इनमें नौडिहा गांव निवासी बबलू यादव (24), सेमरिया, चैनपुर निवासी कृष्णा कुमार, श्रीराम कुमार, लेदरी गांव निवासी मनोज कुमार और छोटका अमांव निवासी सुनील राम शामिल थे। मेडिकल जांच के दौरान बबलू यादव ने पुलिसकर्मियों से पानी पीने की बात कही। पुलिस के अनुसार, पानी पीने के बहाने वह आगे बढ़ा और सीढ़ियों के रास्ते स्वास्थ्य केंद्र की छत पर पहुंच गया। इसके बाद छत से नीचे छलांग लगाकर हथकड़ी समेत भाग निकला। पुलिसकर्मी जब तक स्थिति को समझ पाते, आरोपी काफी दूर निकल चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही चांद थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ सक्रिय हुए और आरोपी की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक फरार बबलू यादव पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बबलू यादव को मंगलवार को प्रतिबंधित शराब के सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं मेडिकल जांच के लिए लाए गए अन्य चार आरोपियों में एक पर शराब सेवन तथा तीन पर शराब के कारोबार में संलिप्त होने का आरोप है।

 

 

 

वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी के द्वारा बताया गया स्थानीय लोगों के द्वारा एक युवक को पकड़ा गया था जिस पर लॉकेट छीनने के आरोप लगाए गए हैं, पकड़े गए युवक को चैनपुर थाना लाने के उपरांत पूछताछ की जा रही है उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version