Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चौकीदार की सूचना पर हुई युवकों की पहचान
वायरल तस्वीर की जांच के दौरान चैनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में कार्यरत चौकीदारों से तस्वीर में दिख रहे युवकों की पहचान कराने का प्रयास किया। इसी क्रम में डुमरिया महाल के चौकीदार ने दोनों युवकों की पहचान अक्षय कुमार और राजेश कुमार के रूप में की। पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चैनपुर थाना लाया।
एआई से तस्वीर बनाने का युवकों ने किया दावा
इस मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ दो युवकों की तस्वीर पोस्ट की गई थी, जो बाद में वायरल हो गई। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवकों ने दावा किया है कि उन्होंने यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से तैयार की थी। पुलिस अब तस्वीर में दिखाई दे रहे हथियार की वास्तविकता और युवकों के दावे की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट होना बाकी है कि तस्वीर में दिखाई दे रहा हथियार वास्तविक है या एआई की मदद से तैयार की गई तस्वीर का हिस्सा है।