Home चैनपुर स्वतंत्रता दिवस पर चैनपुर और हाटा में दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह, विभिन्न...

स्वतंत्रता दिवस पर चैनपुर और हाटा में दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह, विभिन्न संस्थानों में हुआ झंडोत्तोलन

चैनपुर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, जगह-जगह हुआ झंडोत्तोलन

Bihar: कैमूर, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रखंड से लेकर नगर पंचायत, स्वास्थ्य केंद्र, थाना और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया। इस दौरान राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम सुबह 8:30 बजे चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख रिंकू देवी ने तिरंगे को सलामी देते हुए झंडोत्तोलन किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक यादव सहित प्रखंड कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे। इसके बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय, चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कृषि कार्यालय, बुनियाद केंद्र और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों में भी निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में डॉ. प्रीति कुमारी ने तिरंगा फहराया। मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

हाटा नगर पंचायत में हुआ भव्य कार्यक्रम
सुबह 9:30 बजे नगर पंचायत हाटा कार्यालय परिसर में नगर अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे सम्मान और उत्साह के साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत में हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर पंचायत हाटा में एक सप्ताह पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश जायसवाल की ओर से आयोजित टॉप-10 टैलेंट प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। नगर अध्यक्ष रमेश जायसवाल, कार्यपालक पदाधिकारी प्रतीक्षा प्रजापति एवं अध्यक्ष प्रदीप केसरी ने चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद डिंपल जायसवाल, पिंटू सिंह, समाजसेवी अशोक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

चैनपुर थाने में भी फहराया गया तिरंगा
वहीं सुबह 10:05 बजे चैनपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने तिरंगे को सलामी देते हुए झंडोत्तोलन किया। इस दौरान पुलिस जवानों की ओर से परेड प्रस्तुत की गई।
थाना परिसर में छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए देशभक्ति गीतों ने माहौल को और भी भावुक एवं राष्ट्रभक्ति से भर दिया। राष्ट्रीय गीत और तिरंगे के सम्मान के बीच पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 

Exit mobile version