Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, मदुरना गांव निवासी राजवंती देवी, पति नचकू सिंह, ने बताया कि उनकी पुत्री रेशमा कुमारी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पढ़ाई के लिए जगरिया जा रही थी। इसी दौरान हाटा-अवंखरा मार्ग पर स्थित चंडेश्वरी गेट के पास पहले से मौजूद रूपेश कुमार, रूबी देवी, मिथिलेश सिंह, चांदतारा देवी और गुड़िया ने उसे रोक लिया।
आरोप है कि सभी ने छात्रा के साथ गाली-गलौज की और उसके बाद मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल छात्रा को लेकर चैनपुर थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उपचार के लिए उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा। इलाज के बाद पीड़िता की मां ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि यह पूरा विवाद घरेलू रंजिश से जुड़ा हुआ है, जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की शिकायत प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



