Homeचैनपुरकैमूर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत दो बेटे...

कैमूर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला समेत दो बेटे लाठी-डंडे से पीटे गए

कैमूर में पारिवारिक विवाद में महिला समेत दो बेटे घायल, मारपीट का केस दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक महिला और उसके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया। उपचार के बाद पीड़ित पक्ष ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़िता तेतरा देवी, पति चुनमुन बिंद, निवासी भदौरा, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 4 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर में मौजूद थीं। इसी दौरान उनके देवर जमुना बिंद और देवरानी चंदा देवी कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे तेतरा देवी के सिर में गंभीर चोट लगी। महिला की चीख-पुकार सुनकर उनके बेटे आकाश कुमार और विकास कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोप है कि दोनों के साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट की गई। हमले में दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे घायल हो गए।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद घायल मां और दोनों बेटों को चैनपुर थाना लाया गया, जहां से पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें चैनपुर सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित आवेदन सौंपा। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments