Homeचैनपुरसुबह की सैर पर निकले व्यक्ति से विवाद, मारपीट में आंख के...

सुबह की सैर पर निकले व्यक्ति से विवाद, मारपीट में आंख के पास काटने का आरोप

चैनपुर के जगरिया गांव में मारपीट, सुबह टहलने निकले व्यक्ति को काटने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव में सुबह टहलने निकले एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल व्यक्ति इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। उपचार कराने के बाद उसने थाने में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

शिकायतकर्ता की पहचान जगरिया गांव निवासी बंधु पासवान के पुत्र विजयी पासवान के रूप में हुई है। पुलिस को दिए आवेदन में विजयी पासवान ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान गांव के ही रामदाहीन यादव के पुत्र मनक्का यादव ने उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विजयी पासवान के अनुसार, जब उसने गाली देने से मना किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक ने उसकी आंख के पास दांत से काट लिया, जिससे वहां गंभीर चोट आई। शिकायतकर्ता ने नाक पर भी चोट लगने की बात कही है। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश की। घटना के बाद घायल विजयी पासवान इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। उपचार के बाद उसने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments