Homeचैनपुरहाटा में मकान की तलाशी के दौरान 41 पाउच देसी शराब बरामद,...

हाटा में मकान की तलाशी के दौरान 41 पाउच देसी शराब बरामद, आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी

हाटा में मकान से 8.2 लीटर देसी शराब बरामद, आरोपी की तलाश में छापेमारी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा नगर के चौहान मोहल्ले में पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक मकान से 8.2 लीटर देसी शराब बरामद की है। बरामद शराब के संबंध में मकान मालिक बताए जा रहे नागेंद्र चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, चौहान मोहल्ले में नागेंद्र चौहान द्वारा शराब की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इसी दौरान उसके द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने की सूचना भी पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधित मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान में रखे एक सफेद प्लास्टिक के बोरे से ग्लोबल शाही नींबू गोल्ड ब्रांड की 41 पीस देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया। बरामद शराब की कुल मात्रा 8.2 लीटर बताई गई है।

छापेमारी के दौरान मकान में नागेंद्र चौहान समेत कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस टीम शराब को जब्त कर थाने ले आई। मामले में नागेंद्र चौहान के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments