Home चैनपुर सिरसी में महिला से मारपीट का मामला, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

सिरसी में महिला से मारपीट का मामला, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

चैनपुर के सिरसी में महिला से मारपीट, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में आपसी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला घायल हो गई। इलाज कराने के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़िता सबीना बानो, पति उस्मान खान, निवासी सिरसी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 28 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह मजार से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव में हनुमान मंदिर के पास अमरजीत कुशवाहा, गुलाब कुशवाहा, गोलू गौड़ और कमलेश गौड़ ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। महिला ने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोप है कि सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद वह चैनपुर थाने पहुंची, जहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उपचार कराने के बाद महिला ने थाने में लिखित शिकायत दी। मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Exit mobile version