Home चैनपुर रात में कमरे में घुसकर मारपीट का आरोप, विवाहिता ने पति व...

रात में कमरे में घुसकर मारपीट का आरोप, विवाहिता ने पति व सास-ससुर के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

चैनपुर में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति व सास-ससुर पर प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के घटमापुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति सहित सास और ससुर पर गाली-गलौज करने, मारपीट करने तथा घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, घटमापुर निवासी सीता देवी का आरोप है कि 27 सितंबर 2026 की रात करीब 11 बजे उसके पति अनिल बिंद, सास मुराही देवी और ससुर रामपति बिंद उसके कमरे में पहुंचे। आरोप है कि वहां गाली-गलौज करने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान उसे घर से भी बाहर निकाल दिया गया।घटना के बाद घायल अवस्था में महिला चैनपुर थाना पहुंची। इसके बाद इलाज कराने के उपरांत उसने थाने में लिखित शिकायत दी।

आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

Exit mobile version