Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत के सदस्यों के द्वारा पंचायती राज विभाग के माध्यम से प्राप्त निर्देश पर सबकी योजना सबका विकास के तहत ग्रामसभा आयोजित की जा रही थी जिसे कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पंचायती राज विभाग के निर्देश पर तत्काल स्थगित कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर बीडीओ अजाजुद्दीन अहमद के द्वारा बताया गया कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव काफी तेजी से फैल रहा है, जिसे लेकर पंचायती राज विभाग के माध्यम से प्राप्त निर्देश सबकी योजना सबका विकास के तहत ग्राम पंचायतों में योजनाओं के निर्माण के लिए आयोजित होने वाले ग्रामसभा को तत्काल स्थगित करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल
जिसकी सूचना इनके द्वारा पत्र जारी करते हुए सभी पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया सहित अन्य निर्वाचित सदस्यों के यहां भिजवाए गए है, साथ ही इसकी सूचना संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव को भी दिया गया है। निर्देश के आधार पर किसी भी पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन नहीं किया जाएगा जब तक कि ग्रामसभा करने के लिए पंचायती राज विभाग से नया निर्देश प्राप्त नहीं हो जाता है।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

