Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अधौरा भगवानपुर मुख्य मार्ग में वनसती देवी घाटी के समीप शुक्रवार को अधौरा से भगवानपुर आ रही एक ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक से अलग हो गई जिस कारण ट्रॉली अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिस पर सवार एक दर्जन के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें भगवानपुर पुलिस एवं स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है, जहां से लगभग आधा दर्जन लोगों को भभुआ सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायलों में अधौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कतरोढ़ के निवासी शिवपूजन चेरो की पत्नी शांति देवी, गोविंद चेरो की पत्नी रीता देवी, शिवनारायण चेरो की पत्नी अशर्फी देवी, रामचंद्र चेरो की पत्नी चंदा देवी, सुरेंद्र चेरो की पत्नी फूलकुमारी, मोती चेरो की पत्नी भागमणि देवी, शंकर चेरो की पत्नी राजमती देवी, इंदु देवी, शिवगोविंद सहित अन्य महिला और पुरुष शामिल है।
- दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस
- पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार
इस दुर्घटना से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक अधौरा प्रखंड के ग्राम कतरोढ़ गांव के निवासी लगभग एक दर्जन से ऊपर महिला एवं पुरुष ट्रैक्टर पर सवार होकर भगवानपुर मकर संक्रांति त्योहार को लेकर चूड़ा कुटवाने सहित अन्य सामग्री की खरीद के लिए आ रहे थे, तभी वनसती देवी घाटी के समीप ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने में मदद करने वाला गुल्ला जिससे हींच भी कहा जाता है, वह अचानक टूट गया जिसके बाद ट्रैक्टर से ट्रॉली बिल्कुल अलग हो गई और अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
जिस कारण से उस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा मदद करते हुए, ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया एवं तत्काल भगवानपुर थाना को सूचना दी गई, जिसके उपरांत भगवानपुर पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत 6 लोगों को गंभीर स्थिति में भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज चल रहा है, खबर लिखे जाने तक घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही थी।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

