Homeनुआंवसड़क पार करते समय दर्दनाक हादसा, 8 वर्षीय बालक की मौत; दो...

सड़क पार करते समय दर्दनाक हादसा, 8 वर्षीय बालक की मौत; दो बाइक सवार भी घायल

कैमूर: नुआंव में बाइक की चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक की मौत, दो युवक घायल

Bihar: कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय बालक की जान चली गई। घटना चौसा-मोहनियां 319ए राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवरिया गांव के समीप हुई, जहां सड़क पार करने के दौरान एक बाइक की चपेट में आने से बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतक की पहचान नुआंव गांव के वार्ड संख्या-3 निवासी मुस्तकीम पवरिया के पुत्र रमजान (8 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रमजान अपने ननिहाल देवरिया गांव में आया हुआ था। रविवार सुबह वह गांव के उत्तर दिशा से गुजर रही मुख्य सड़क को पार कर रहा था, तभी पूर्व दिशा की ओर जा रही एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवकों ने बच्चे को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन अचानक सामने आ जाने के कारण हादसा टालना संभव नहीं हो सका। टक्कर के बाद बाइक सवार भी सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बालक को तत्काल नुआंव के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बाइक सवार युवकों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में नुआंव थाना प्रभारी शांतनु कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध किया था। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments