Homeकुदरासड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसौली बाजार के समीप कुछ दिन पहले हुए सड़क दुर्घटना में घायल महिला की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान सुधा सिंह के रूप में की गई है। जो रोहतास जिले के शिवसागर थानाक्षेत्र के खुड़नू गांव के रमाकांत सिंह की पत्नी बताई जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुदरा थाना
कुदरा थाना

घटना से संबंधित जानकारी देते हुए कुदरा थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मृत महिला के पति के द्वारा थाने पर आकर इस बात की लिखित रूप से जानकारी दी गई है कि कुछ दिन पहले पुसौली बाजार के सामने नेशनल हाईवे पर खड़े यात्री बस में एक ट्रेलर ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिसके कारण यात्री बस में सवार उक्त महिला समेत दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद घायल महिला को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने स्वजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुदरा थानाक्षेत्र के भेलमा गांव जा रही थी और उसे पुसौली पावरग्रिड के पास बस से उतरना था। इससे पहले पुसौली बाजार के पास ही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह हादसे की चपेट में आ गई।

NS News

भाभी को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर

NS Newx

भरत तिवारी प्रकरण में नया मोड़, SDPO समेत कई पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुई हत्या की प्राथमिकी

NS News

भोजपुर एनकाउंटर पर मानवाधिकार आयोग सख्त, मुख्य सचिव और डीजीपी से मांगा जवाब, चार सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश

NS News

बिलौंटी मुठभेड़ पर नया विवाद: युवक की मां ने पुलिस अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी बोले- आवेदन की जांच जारी

NS News

परिवहन विभाग में लाखों की हेराफेरी का आरोपी कैमूर से दबोचा गया, महीनों से चल रहा था फरार

NS News

आरा रेलवे स्टेशन पर चला संयुक्त अभियान, यात्रियों से अवैध वसूली के आरोप में चार किन्नर गिरफ्तार

NS News

भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में आरजेडी की जीत: सोनू राय ने 407 वोटों से मारी बाजी

NS News

ट्रेनों में आतंक मचाने वाला गैंग बेनकाब, 9 शातिर गिरफ्तार

NS News

सड़क हादसे के बाद गोलीबारी, सरपंच पति समेत दो घायल, महिला की मौत से भड़का विवाद, बाइक को लेकर हुई झड़प ने लिया हिंसक रूप

NS News

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह: प्रेमिका के घर युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments