Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरपीएफ पोस्ट आरा के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार तथा जीआरपी थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार के नेतृत्व में स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों में सघन जांच की गई। अभियान के दौरान अधिकारियों को यात्रियों से अवैध रूप से धन वसूलने और असुविधा पहुंचाने की शिकायतें मिलीं, जिसके आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के उपरांत न्यायालय ने प्रत्येक पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यात्रियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह के संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे। साथ ही रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति जबरन पैसे मांगता है, अवैध वसूली करता है या किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न करता है, तो इसकी सूचना तत्काल आरपीएफ या जीआरपी को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



