Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने उसे उसके पैतृक घर से गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि अजय कुमार सिंह भोजपुर जिला परिवहन कार्यालय में आरटीसी काउंटर पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जांच के दौरान उस पर 69 लाख 11 हजार 698 रुपये के गबन का आरोप सामने आया था। इस मामले में तत्कालीन जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 13 जनवरी को नवादा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।
नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि आरोपी केवल भोजपुर के गबन मामले में ही नहीं, बल्कि रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र में दर्ज 1 करोड़ 45 लाख रुपये के गबन के एक अन्य मामले में भी वांछित है। उस प्रकरण में भी वह लंबे समय से फरार था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी की सूचना रोहतास पुलिस को भी दे दी गई है, ताकि वहां दर्ज मामले में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।



