Homeभोजपुरट्रेनों में आतंक मचाने वाला गैंग बेनकाब, 9 शातिर गिरफ्तार

ट्रेनों में आतंक मचाने वाला गैंग बेनकाब, 9 शातिर गिरफ्तार

आरा रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में आतंक मचाने वाले 9 अपराधी गिरफ्तार

Bihar: आरा, रेल यात्रियों की सुरक्षा को चुनौती देने वाले एक संगठित गिरोह का रेल पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। रेल थाना आरा और जजमुहां हाल्ट के समीप संयुक्त अभियान चलाकर पुलिस ने इस गैंग के 9 कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से ट्रेनों में दहशत फैलाकर अवैध शराब की तस्करी करता था। आरोपी यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और एस्कॉर्ट टीम पर हमला जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ साल 2018 से कई मामले लंबित थे, लेकिन ये लगातार सक्रिय बने हुए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

रेल पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य ट्रेन संख्या 351/352 सहित कई ट्रेनों में उपद्रव कर रहे हैं। इसके बाद विशेष अभियान चलाकर टीम ने जाल बिछाया और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में गिरोह का सरगना सरोज उर्फ पेके भी शामिल है। सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और कई बार जेल जा चुके हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेनों में पथराव, यात्रियों से मारपीट और एस्कॉर्ट पार्टी पर हमला करने की बात कबूल की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस ऑपरेशन में आरपीएफ इंस्पेक्टर, रेल थाना आरा की टीम और अन्य सुरक्षा बलों ने मिलकर अहम भूमिका निभाई। रेल पुलिस का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments