Homeचैनपुरशौच के लिए घर से निकली 18 वर्षीय छात्रा की तालाब में...

शौच के लिए घर से निकली 18 वर्षीय छात्रा की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

कैमूर में 18 वर्षीय छात्रा का तालाब में मिला शव, शौच के लिए घर से निकली थी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब फकराबाद गांव के सिवान स्थित तालाब में एक 18 वर्षीय छात्रा का शव पानी में उपलाता मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं और आशंकाएं जताई जा रही हैं। मृतका की पहचान भदौरा गांव निवासी मुन्नर बिंद की 18 वर्षीय पुत्री जानकी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार की रात जानकी शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरी रात खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गुरुवार की सुबह फकराबाद गांव के सिवान स्थित तालाब की ओर गए ग्रामीणों की नजर पानी में उपलाते शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय चौकीदार की मौजूदगी में शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।इस घटना को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं और कुछ लोगों ने मामले को लेकर संदेह भी व्यक्त किया है। हालांकि, अभी तक घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

चैनपुर प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे फकराबाद से तालाब में एक लड़की का शव होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल स्थानीय चौकीदार को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद पुलिस टीम भी पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा तैयार किया गया और पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से मिलने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments