Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सिरबीट में मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट से लगी घर में आग के कारण घर में रखे गए सभी सामान सहित बांधी गई तीन बकरियां जिंदा जल गई, गनीमत यह रही कि ससमय घर में सोए लोगों को आग लगने की जानकारी मिल गई किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, इस दौरान घर के सभी सामान जलकर राख हो गए कुछ भी नहीं बच सका।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सिरबीट के निवासी रघुवर राम के पुत्र संजू राम जीवन यापन के लिए यूपी में रिक्शा चलाने का कार्य करते हैं, जबकि घर में उनकी पत्नी एवं बूढ़े मां बाप एक 14 वर्षीय पुत्र राजु कुमार है, मंगलवार को संजू राम की पत्नी अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी, घर में अपने दादा दादी के साथ 14 वर्षीय राजु सोया हुआ था।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
अचानक घर में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई और आग धीरे-धीरे फैलना शुरू हो गया सोए हुए बच्चे के ऊपर जब झोपड़ी जलकर गिरनी शुरू हुई तो उसकी नींद टूटी जिसके बाद आनन-फानन में बच्चा सहित घर में दोनों बुजुर्ग बाहर निकाले, और सभी लोग शोर मचाने लगे शोर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा मगर तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था, आग लगने के कारण घर में रखे चावल, गेहूं नगदी पैसे बिछावन दैनिक उपयोग में लाए जाने वाले कपड़े आदि सभी जलकर राख हो गए वही घर में बांधी गई तीन बकरियां भी जिंदा जल गई।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उक्त परिवार काफी गरीब है, पिता के द्वारा किसी तरह से मेहनत मजदूरी करके अपने मां-बाप एवं पत्नी एवं बच्चों का पेट चलाया जाता है इस दुर्घटना के बाद पूरा परिवार बेघर हो गया है।
इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर सीओ के द्वारा बताया गया आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है, मगर उससे जुड़ा कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, हल्का कर्मचारी को निर्देशित किया गया है स्थल निरीक्षण उपरांत प्रवधान अनुसार मुआवजा दिलवाया जाएगा।
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- सम्राट सरकार के 30 दिन: विकास, सख्ती और नई व्यवस्थाओं की सात बड़ी पहल