Homeचैनपुरशेरपुर में तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए 17 वर्षीय किशोर...

शेरपुर में तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

शेरपुर में तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में मातम

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के उदयरामपुर पंचायत अंतर्गत शेरपुर गांव में सावन की सोमवारी के दिन एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। गांव के तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शेरपुर गांव निवासी सरजू बिंद के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

NS News

जानकारी के अनुसार, सावन माह के सोमवार को शेरपुर गांव में मां काली की पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के दौरान ग्रामीण गांव का भ्रमण कर रहे थे। इसी क्रम में कुछ युवक और बच्चे गांव स्थित तालाब में नहाने के लिए चले गए। बताया जा रहा है कि तालाब में पानी काफी गहरा था। नहाने के दौरान सुजीत अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उस समय साथ में मौजूद अन्य युवक और बच्चे तालाब से बाहर निकल गए। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए, लेकिन सुजीत घर नहीं पहुंचा। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

परिजनों और ग्रामीणों ने काली मंदिर सहित गांव के आसपास के इलाकों में काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन सुजीत का कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच एक ग्रामीण ने बताया कि उसने सुजीत को तालाब में नहाते हुए देखा था। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर उसकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने तालाब के गहरे पानी से सुजीत का शव बरामद कर लिया। शव मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments