Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रविवार की रात मटकोर कार्यक्रम के बाद घर में हल्दी-मेहंदी की रस्म चल रही थी। रस्म पूरी होने के बाद डेजी हाथ धोने के लिए चापाकल की ओर गई, लेकिन कुछ देर बाद वह लापता हो गई। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई। इसी दौरान गांव के दो युवकों से पूछताछ के बाद परिजन बांसबाड़ी की ओर पहुंचे, जहां युवती का शव दुपट्टे के सहारे शीशम के पेड़ से लटका मिला। परिजन उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि शादी में मौजूद कुछ युवकों ने गलत नीयत से युवती को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास किया और बाद में हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया।
सूचना मिलने पर त्रिवेणीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को जिला फोरेंसिक टीम, साइबर थाना और डीआईयू की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से युवती की चप्पल भी बरामद हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



