Homeगोपालगंजशादी की तैयारियों के बीच उजड़ गया परिवार का सपना, घर के...

शादी की तैयारियों के बीच उजड़ गया परिवार का सपना, घर के पास ही युवती की गोली मारकर हत्या

गोपालगंज में शादी से पहले युवती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Bihar: गोपालगंज, जिस घर में कुछ महीने बाद शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, वहां अब मातम और चीख-पुकार का माहौल है। गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के जागीरी टोला में सोमवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को उसके घर से कुछ ही दूरी पर अंजाम दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका की पहचान जागीरी टोला गांव निवासी दूधनाथ सिंह की पुत्री रमी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रमी की शादी आगामी मार्च महीने में मीरगंज थाना क्षेत्र के महैचा गांव में तय थी। परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। घर में बेटी की शादी को लेकर खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस वारदात ने परिवार की सारी खुशियों को मातम में बदल दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घर से कुछ दूरी पर दिया वारदात को अंजाम

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती की हत्या दिनदहाड़े की गई। गोली चलने की घटना सामने आने के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जादोपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल रमी कुमारी की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। वारदात को किसने और किन परिस्थितियों में अंजाम दिया, इसको लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। पुलिस आपसी रंजिश समेत विभिन्न संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। दिनदहाड़े घर के पास युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने से जागीरी टोला सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। वहीं, बेटी की शादी के सपने संजो रहे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही हत्या के कारणों और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments